February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केजरीवाल सरकार के मंत्री और विधायक भी धरने पर बैठे
नई दिल्ली(दर्पण ब्यूरो)। किसान आंदोलन का आज 19वां दिन है लेकिन कृषि बिल पर कोई समाधान निकलता दिख नहीं रहा। दिल्ली के सिंघु बाॅर्डर और टीकरी बाॅर्डर पर संयुक्त मोर्चा के 40 किसान नेता उपवास पर बैठे हैं। शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। गाजीपुर समेत सभी टोल प्लाजा पर भी किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसके अलावा देशभर के जिला मुख्यालयों पर भी धरना दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायक भी धरने पर बैठे हैं। इसी बीच हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की। हरियाणा में चल रही और विभिन्न प्रस्तावित परियोजनाओं पर चर्चा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसानों के खिलाफ जाने का मतलब ही नहीं है। कृषि एक ऐसा क्षेत्र है, जो कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के प्रतिकूल प्रभावों से बचने में सक्षम रहा। किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उपवास जारी है। मंत्री और विधायक भी धरने पर बैठे हैं। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा-किसानों की जीत होगी। कृषि राज्य मंत्री कैलाश चैधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिद पर अड़ने से समाधान नहीं होता। बातचीत करने से ही समाधान निकलता है। कृषि बिल किसानों के हित में है। सरकार किसानों से बातचीत के लिए तैयार है। किसान आंदोलन पर सरकार के मंत्रियों का मंथन जारी है। गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के बीच बैठक जारी है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार की आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है। गाजीपुर बाॅर्डर पर आंदोलनकारी किसानों ने दिल्ली-गाजियाबाद हाईवे पर जाम लगाया। प्रदर्शनकारी एनएच-24 पर धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारी किसानों ने जामिया के छात्रों को वापस भेजा। जामिया के छात्र किसानों को समर्थन देने गाजीपुर बाॅर्डर पहुंचे थे। जामिया मिल्लिया के कुछ छात्र डफली लेकर पहुंचे थे। किसानों ने छात्रों को मंच नहीं दिया। किसानों और छात्रों के बीच कहासुनी हुई। किसानों ने जामिया के छात्रों को वापस भेजा। भारतीय किसान यूनियन का ऐलान किया। यूनियन ने कहा कि किसी भी देश विरोधी संगठनों को शामिल नहीं होने दिया जाएगा। दिल्ली बाॅर्डर से किसानों को हटाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 16 दिसंबर को सुनवाई होगी। लोगों को हो रही परेशानी और कोरोना संक्रमण फैलने की दलील दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *