Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित कार की टक्कर से चार लोग घायल

काशीपुर(दर्पण संवाददाता)। बाजपुर रोड पर चौती मंदिर के समीप आज सुबह अनियंत्रित एक्सयूवी कि चालक ने ई-रिक्शा समय दो वाहनों में तेजी व लापरवाही से टक्कर मारकर ई रिक्शा में बैठे चालक समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक आईटीआई थाना क्षेत्र के ऽड़कपुर देवीपुरा निवासी ई रिक्शा चालक महेश सिंह पुत्र अतर सिंह मोहल्ला श्यामपुरा निवासी आरती पत्नी बृजेश, काजल, तथा बाजपुर रोड स्थित ढिललो ढाबा के समीप निवासी मुन्नी देवी नामक महिला को रिक्शे में बिठाकर आवश्यक कार्य वश कहीं जा रहा था इसी दौरान चौती मंदिर के समीप अनियंत्रित एक्सयूवी के चालक ने ई-रिक्शा तथा उधर से होकर गुजर रही एक कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। एक्सीडेंट की इस घटना में ई रिक्शा पर सवार महिला समेत सभी चारों गंभीर रूप से घायल हुये। संबंधित थाना पुलिस को हादसे की सूचना मिलने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *