February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर से 80 किलो गौमांस सहित गौकशी में लिप्त पांच गिरफ्तार

किच्छा। कोतवाली क्षेत्र की दरऊ चैकी अंतर्गत पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक घर से 80 किलो गौ मांस सहित गौकशी में लिप्त पांच लोगों को गिरफ्रतार कर लिया। मुखविर की सूचना पर पुलिस ने दरऊ चैकी क्षेत्र के ग्राम सैजना में गौकशी के एक ठिकाने पर छापेमारी करते हुए मौके से 80 किलो प्रतिबंधित गौमांस,गोकशी के औजार व इलेक्ट्राॅनिक तराजू सहित बरामद किया। मौके से अहमद पुत्र मोहम्मद शहीद निवासी ग्राम दरऊ, इमरान पुत्र नबी हसन निवासी ग्राम सैजना ,मोहम्मद असलम पुत्र बाबू अली निवासी सिरौली पुलभट्टा, कुतुबुद्दीन पुत्र लिया। पकड़ने वाली टीम में चैकी प्रभारी दरऊ रमेशचंद्र बेलवाल,कांस्टेबल गोरखनाथ, कन्हैया कुमार और कांस्टेबल कृष्ण कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *