February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने कराई नानकमत्ता क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की परेड

नानकमत्ता(दर्पण संवाददाता)। अपराधियों की धरपकड़ एवं सत्यापन हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा थाना नानकमत्ता क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। जानकारी के अनुसार बढ़ते अपराधों के रोकथाम के लिए कप्तान दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर अपराधिक वारदातों संलिप्त गतिविधियों में लोगों पर की कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए। थाना अध्यक्ष कमलेश भट्टð ने थाना परिसर पर हिस्ट्रीशीटर की परेड कराई। पुलिस ने सभी की हाल फिलहाल की गतिविधियों और लोकेशन के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा इनके संपर्क में रहने वाले के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने इन सभी को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की वारदात को अंजाम देने या कानून व्यवस्था को तोड़ने पर सख्त कानून कार्रवाई की चेतावनी दी। हिस्ट्रीशीटरों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपनी गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचना देने की सख्त हिदायत दी गई। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अपनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *