February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किसानों के समर्थन में उतरे फिल्मी सितारे,धर्मेंद्र ने डिलीट कर दिया ट्वीट!

अभिनेता धर्मेन्द्र ने ट्वीट कर कहा था,किसान भाइयों की पीड़ा को देखकर दुखी हूं 
नई दिल्ली(दर्पण ब्यूरो)। बाॅलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने एक बार फिर किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है। धर्मेंद्र ने कहा कि मैं किसान भाइयों की पीड़ा को देखकर बेहद दुखी हूं। सरकार को तेजी से समाधान करना चाहिए। इससे पहले भी धर्मेंद्र ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था। हालांकि, यह ट्वीट बाद में डिलीट कर दिया गया था, जिसको लेकर धर्मेंद्र ट्रोल हुए थे। धर्मेंद्र ने ट्वीट में लिखा था- सरकार से प्रार्थना है, किसान भाइयों की समस्या का कोई हल जल्दी निकाल लें, दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, दर्द होता है ये देखकर। धर्मेंद्र का ये ट्वीट वायरल हो गया था। लेकिन फिर अचानक से धर्मेंद्र ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। धर्मेंद्र का ऐसे अचानक ट्वीट डिलीट करना कई लोगों को हैरान कर गया। कई यूजर तो धर्मेंद्र को ट्रोल करने लगे। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था- किसान तो हमारे सैनिक हैं। उनके हर डर को खत्म करना जरूरी है। उनकी उम्मीदों का पूरा होना जरूरी है। लोकतंत्र होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि ये विवाद जल्द सुलझ जाए। पंजाबी एक्टर एमी विर्क ने किसानों के समर्थन में कहा था कि अगर लोग अपने आप से, इंसानियत से प्यार करते हैं तो उन्हें किसानों के समर्थन में खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के लोग अपने एक ट्वीट से भी समर्थन दिखा सकते हैं, सभी को सड़कों पर उतरने की जरूरत नहीं है। वहीं दिलजीत दोसांझ शुरुआत से किसानों के समर्थन में हैं। उन्होंने किसानों को 1करोड़ रुपये दान किए। सोनम कपूर,सोनू सूद, गिप्पी ग्रेवाल, तापसी पन्नू,रितेश देशमुख, जसबीर जस्सी, गुरदास मान, खेसारी लाल यादव जैसे सितारे भी किसानों के समर्थन में ट्वीट कर चुके हैं। बता दें कि इंडस्ट्री के कई स्टार्स किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *