February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सवा किलो से अधिक चरस के साथ एक तस्कर दबोचा

खटीमा। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत खटीमा पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने 1 किलो 350 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मुखविर की सूचना पर पुलिस ने खटीमा रोडवेज के पास से चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान खटीमा इस्लामनगर वार्ड नम्बर 5 निवासी इस्लामुदद्दीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 350 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में चरस तस्कर ने बताया कि वह नेपाल से यह चरस बेचने के लिए खटीमा लाया था।पुलिस द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने हेतु न्यायालय में पेश किया गया है। चरस तस्कर कों पकडने वाली पुलिस टीम को एसएसपी दिलीप सिंह कुँवर ने 2500 नगद ईनाम देने की घोषणा की है। चरस तस्कर को पकड़ने वाली टीम में कोतवाल खटीमा नरेश चैहान,एसएसआई बी सी जोशी, उप0नि0 होशियार सिंह, काॅन्स्टेबल अनिल भारती, सुरेंद्र सिंह ,महेंद्र डंगवाल आदि शामिल रहे। बता दें दो दिन पहले भी खटीमा पुलिस ने साढ़े चार किलो चरस व 20 ग्राम स्मेक के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *