February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर…शातिर हिस्ट्रीशीटर अन्नू गंगवार और दिनेश को रिमांड पर लाएगी रुद्रपुर पुलिस

DJLEÀFEÀF´Fe, Q»Fe´F dÀFWX I¼YÔ½FS

रुद्रपुर। पार्षद प्रकाश धामी हत्याकाण्ड के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अन्नू गंगवार और दिनेश शर्मा की दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद होने की तस्दीक हो गई है। पुलिस अब दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में बी वारंट की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि बीते 12 अक्टूबर को अज्ञात कार सवार बदमाशों ने भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसके बाद कार सवार बदमाश किच्छा हाइवे की ओर भाग गए थे लेकिन टोल प्लाजा से पहले बदमाश भागे थे। घटना के 20 दिन बाद पुलिस ने बरेली से एक बदमाश को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया था। इसके बाद हत्याकांड के मास्टरमाइंड राजेश गंगवार को पीरूमदारा रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला पुलिस के हवाले कर दिया था। एक और शूटर को पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्नू गंगवार, दिनेश शर्मा समेत पांच आरोपी अब भी फरार हैं। 20 नवम्बर को पुलिस अन्नू व दिनेश के दिल्ली में तमंचे के साथ गिरफ्तार होने की चर्चा थी। इसी दिन पुलिस ने अन्नू व अगले दिन दिनेश के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की तस्दीक के लिए कोतवाल एनएन पंत टीम के साथ दिल्ली गई थी। जहां दोनों आरोपियों की तस्दीक हो गई है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि अन्नू गंगवार व दिनेश शर्मा 20 नवम्बर को पुष्प विहार थाना दिल्ली पुलिस ने दो देशी तमंचों व बलेनो कार के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों को रिमांड पर लेने के लिए बी वारंट की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि भाजपा समर्थक पार्षद हरीश धामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने हत्याकांड के मास्टरमाईड की धड़पकड़ के लिये कई टीमों का गठन किया था लेकिन पिछले सप्ताह पुलिस को चकमा देकर हत्याकांड के आरोपी हिस्ट्रीशीटर अन्नू गंगवार और दिनेश शर्मा दिल्ली पुलिस के समक्ष सरेडर कर दिया है । बताया जा रहा है कि अब रूद्रपुर पुलिस हत्यारोपियों को रिमाड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *