February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार की टक्कर से साईकिल सवार की मौत

काशीपुर। आज प्रातः कार की टक्कर से साईकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में  ले लिया। और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के मुताबिक फरीद नगर ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी 45 वर्षीय साकिर हुसैन पुत्र नियाज अहमद राजमिस्त्री का काम करता है आज सुबह लगभग 8-00 बजे वह साइकिल पर सवार होकर घर से काशीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुरादाबाद रोड पर मंडी पुलिस चौकी के समीप पीछे से तेज गति से आ रही मारुति कार संख्या डीएल8सी क्यू-5125 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से साइकिल में टक्कर मार दी।  जिससे साईकिल सवार साकिर हुसैन की मौके पर ही मौत हो गईं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और कार चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया। मृतक  की पांच पुत्रियां हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *