February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेसियों का फिर चढ़ा पारा, फूका पुतला

रूद्रपुर। देशभर में किसान आंदोलन एक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।जहाँ एक और किसान दिल्ली में डटे हैं, वहीं दूसरी और रुद्रपुर में जिला कांग्रेस महासचिव सुशील गाबा ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं ट्रांजिट कैम्प में कांग्रेसियों ने जिला महासचिव सुशील गाबा के नेतृत्व एवं नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद के संचालन में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार का पुतला फूँका। कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा नें केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने सात साल का कार्यकाल में नोटबंदी, जीएसटी जैसे जन-विरोधी निर्णय लिये और अब किसान विरोधी कानूनों को बना डाला। इसकी वजह से देश मे व्यापक जनाक्रोश है। यदि सरकार ने ये काले कानून वापस नहीं लिये तो हम हर वार्ड, हर बस्ती, हर मोहल्ले में प्रदर्शन करेंगे। ये अब सिर्फ किसान आंदोलन नहीं है, बल्कि सरकार की नीतियों के खिलाफ एक जनांदोलन है। अब देश की जनता के इस आंदोलन में तीनों कानूनों के रद्द होने से कम किसी बात पर समझौता नहीं होगा। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशु नें कहा कि पहले सरकार जनता की नौकर होती थी, अब कार्पाेरेट की नौकर हो गई है। जनता को यह बात समझ में आ रही है कि इस सरकार में फैसले प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि कोई और ले रहा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिलीप अधिकारी ने सवाल किया कि सीमित संसाधनों के बल पर किसान अपना अनाज बेचने कितनी दूर जा पाएगा? नए कानूनों से ना तो किसानों को फायदा होगा, ना ही उपभोत्तफाओं को. केवल बिचैलियों को फायदा मिलेगा। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद ने कहा कि 8 दिसंबर के भारत बंद की घोषणा का हम समर्थन करते हैं। मोदी सरकार स्पष्ट रूप से समझ ले कि अगर उसने माँगे नहीं मानीं, तो ये आंदोलन और बड़ा होता जाएगा। कार्यक्रम संचालन युवा कांग्रेसी नेता प्रदीप यादव ने किया। इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह ढिल्लों, पार्षद सुशील मंडल, पार्षद कैलाश राठौर, पार्षद प्रतिनिधि मानस बैरागी, विकास विश्वास, सुमित राय, जगदीश कर्मकार, सुदर्शन शर्मा, राणा रंजीत सिंह, दयाशंकर, विपिन रस्तोगी, पारस गुप्ता, सुमित गुप्ता, अनिल कुमार, आदि सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *