February 16, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमित वरिष्ठ भाजपा नेत्री नर्मदा तिवारी का निधन

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में भले ही मामले कम सामने आ रहे हैं लेकिन मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब भाजपा खेमे में एक और दुखद खबर से अल्मोड़ा में माहौल गमगमगीन हो गया है। बता दें कि बीती रात कुमाऊं में भाजपा नेत्री एवं भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं की पूर्व संयोजक नर्मदा तिवारी का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी मिली है कि वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। अल्मोड़ा निवासी नर्मदा तिवारी अल्मोड़ा के कोविड अस्पताल में भर्ती थी। उनके निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुऽ व्यत्तफ़ किया। जानकारी मिली है कि अल्मोड़ा के गोलनाकरड़िया निवासी भाजपा नेत्री नर्मदा तिवारी को तेज  बुखार खांसी व सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें बीते बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका सैंपल जांच के लिए लिया गया और वो कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। जानकारी मिली है कि भाजपा नेत्री मधुमेह और हाइपरटेंशन से ग्रसित थीं। देर रात उन्हें हल्द्वानी रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि नर्मदा तिवारी भाजपा की सक्रिय नेता थी और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती थी। नर्मदा तिवारी ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2007 में निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। बाद में भाजपा ज्वॉइन की और इसके बाद से ही महिला मोर्चा को मजबूती दी। गोलनाकरड़िया (हवालबाग ब्लाक) निवासी नर्मदा जाऽ तिवारी गांव (लमगड़ा विकासऽंड) की पूर्व प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *