February 16, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी हुई बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

गदरपुर। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बाइक को भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। मंगलवार को थानाध्यक्ष अरविंद चैधरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि ग्राम इटवा थाना बाजपुर निवासी साझा सिंह पुत्र जागीर सिंह ने 30 नवंबर को थाने में तहरीर दी थी कि ग्राम राजपुरा में रिश्तेदारी में गया था, जहां कुछ समय बाद उसकी बाइक संख्या यूके 018 जे- 6593 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सकैनिया चैकी प्रभारी प्रकाश सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ ग्राम रजपुरा के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक युवक को आता देख पुलिस ने उसे रोक कर जब पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया। सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अजय कुमार पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम मजरा मरदान थाना गदरपुर बताया। पुलिस ने अजय कुमार की निशानदेही पर 1 दिन पूर्व चुराई गई बाइक को भी बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी अजय कुमार को मेडिकल परीक्षण के उपरांत न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *