February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट का रूद्रपुर पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत

रूद्रपुर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट का आज पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जजुटने का आहवान किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि सुरेश भट्ट लम्बे समय से हरियाणा में संगठन मंत्री के पद पर रहे हैं। उनके अनुभवों का लाभ उत्तराखण्ड में भी पार्टी को मिलेगा। इस दौरान स्वागत करने वालों में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्व सांसद बलराज पासी , जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, पूर्व जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ,नगर अध्यक्ष उत्तरी मण्डल राकेश सिंह आदि सहित तमाम भाजपाई शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *