Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डीएसओ के खिलाफ जिले भर से पहुंचे पूर्ति निरीक्षकों ने दिया धरना

रुद्रपुर।जिले भर के पूर्ति निरीक्षकों ने जिला पूर्ति अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज जिला मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया। पूर्ति निरीक्षकों ने जिला पूर्ति अधिकारी पर कई आरोप लगा मोर्चा खोल दिया। कार्रवाई न होने पर पूर्ति निरीक्षकों ने धरना जारी रखने का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। मंगलवार को जिले भर के जिला मुख्यालय पहंुचे और कार्यालय के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गये। निरीक्षकों का कहना था कि डीएसओ की कार्यप्रणाली से वह परेशान हो गए हैं। इसके लिए बीते 11 नवंबर को सभी निरीक्षकों ने फूड कमिश्नर को सात सूत्रीय मांग पत्र दिया था। जिसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। बाजपुर के पूर्ति निरीक्षक विनोद चंद्र तिवारी ने बताया कि डीएसओ कार्य बेहतर करने के बजाय मामले उलझा रहे हैं। जिससे जिले में कार्य का खराब माहौल बन रहा है। पहले कई निरीक्षकों का तबादला कर दिया था। बाद में निरीक्षकों को उसी जगह बने रहने के लिए कह दिया। अब यह सभी के बारे में भ्रामक बातें फैला रहे हैं। जिससे लोगों की जीना मुहाल हो गया है। आरोप है कि डीएसओ अपनी गलती को भी कर्मियों के मांथे पर मढ़ रहे है। ऐसे में डीएसओ की खराब कार्य प्रणाली के खिलाफ सभी ने संयुत्तफ रूप से मोर्चा खोल दिया है। जब तक पूर्ति निरीक्षकों व कर्मचारियों को न्याय नहीं मिलेगा यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक अनीता तिवारी, हेमा बिष्ट, कृष्ण कुमार बिष्ट, विनोद चन्द्र तिवारी,धर्मेन्द्र सिंह,विष्णु त्रिवेदी,फतेह खान,हरीश चन्द्र,आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *