February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर में घुसकर की फायरिंग, दो पकड़े

नानकमत्ता। घर में घुसकर परिजनों पर हवाई फायर करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्रतार कर उनके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। ग्राम प्रतापपुर नम्बर 7 निवासी शेर सिंह पुत्र गुरदीप ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गत देर सायं ग्राम पक्की ऽमरिया निवासी बिल्लू पुत्र लाल सिंह अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ धारदार हथियार से लैस होकर उसके घर में आ गये और धमकाने लगें। जब उसने इसका विरोध किया तो बिल्लू ने बंदूक से फायरिग कर दी है। जिससे ग्रामीणों में हडकपं मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने ग्राम इस्लामनगर निवासी फुमन सिंह उर्फ छिन्दर पुत्र सृजन सिंह, कुलविन्दर सिंह पुत्र दलीप सिंह को हिरासत में ले लिया और उनके पास से बंदूक बरामद की। पुलिस अन्य लोगों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *