February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर…बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की के साथ युवक ने किया रेप, आरोपी हिरासत में

रूद्रपुर (दर्पण संवाददाता)। निकटवर्ती जाफरपुर क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरेापी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक धौलपुर के पास एक परिवार किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता है। बीती रात इस परिवार की कक्षा दह में पढ़ने वाली 12 वर्षीय लड़की अचानक गायब हो गयी। देर शाम तक परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई उसका कोई सुराग नहीं मिला। रात करीब दस बजे परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर लड़की का पता लगाने की गुहार लगायी। जिस पर आनन फानन में पुलिस लड़की की तलाश में जुट गयी। इसी बीच छानबीन में जुटी पुलिस को किसी ने सूचना दी कि लड़की को एक युवक के साथ धौलपुर के पास ही एक खंडहर के समीप देखा गया है। बताया गया है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के साथ लड़की को बरामद कर लिया और लड़के को हिरासत में ले लिया। परिजनों के मुताबिक लड़की रात को डरी सहमी हुयी थी सुबह उसने बताया कि युवक ने बहला फुसलाकर उसके साथ रेप किया। जिस पर परिजन आज कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे। मामले को लेकर कोतवाली की महिला दरोगा ने पीड़िता से घटना की पूरी जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक लड़की का मेडिकल कराने की तैयारी चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *