February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर…काठगोदाम देहरादून स्पेशल रेल,नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी के समय मे किया परिवर्तन

हल्द्वानी। उत्तराखंड में रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही काठगोदाम दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस व काठगोदाम देहरादून स्पेशल रेल के संचलन समय में परिवर्तन किया गया है। यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। रेल विभाग के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह द्वारा जारी समय सारणी में गाड़ी संख्या 02092 काठगोदाम देहरादून विषेष गाड़ी काठगोदाम से सुबह 05.30 बजे छूटकर लालकुंआ से 06.26 बजे, रूद्रपुर सिटी से 06.47 बजे, रामपुर से 07.45 बजे, मुरादाबाद से 08.30 बजे, नजीबाबाद से 09.50 बजे तथा हरिद्वार से 11.10 बजे छूटकर देहरादून 12.30 बजे पहुंचेगी । जबकि 02091 देहरादून-काठगोदाम विषेष गाड़ी देहरादून से 15.45 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार से 17.20 बजे, नजीबाबाद से 18.40 बजे, मुरादाबाद से 20.20 बजे, रामपुर से 20.56 बजे, रूद्रपुर सिटी से 21.40 बजे तथा लालकुंआ से 22.30 बजे छूटकर काठगोदाम 23.40 बजे पहुंचेगी । इस गाड़ी के संचलन का दिन एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगा,गाड़ी संख्या 02040 नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी विशेष गाड़ी एक दिसम्बर से प्रतिदिन नई दिल्ली से प्रातः 06.20 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 07.00 बजे, मुरादाबाद से 08.56 बजे, रामपुर से 09.26 बजे, रूद्रपुर सिटी से 10.15 बजे, लालकुंआ से 10.48 बजे तथा हल्द्वानी से 11.23 बजे छूटकर काठगोदाम 11.40 बजे पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या 02039 काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी विशेष गाड़ी एक दिसम्बर 2020 से प्रतिदिन काठगोदाम से 15.30 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 15.47 बजे, लालकुंआ से 16.19 बजे, रूद्रपुर सिटी से 16.42 बजे, रामपुर से 17.39 बजे, मुरादाबाद से 18.15 बजे तथा गाजियाबाद से 20.05 बजे छूटकर नई दिल्ली 20.50 बजे पहुंचेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *