February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फूड प्वाइजनिंग से भाई-बहन की हालत बिगड़ी

रुद्रपुर। गतरात्रि एक समारोह में खाना खाने के पश्चात वापस घर पहुंचे भाई बहन की हालत काफी बिगड़ गयी। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रेशमबाड़ी निवासी हेतराम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। गतरात्रि ग्राम फुलसुंगी में आयोजित एक कार्यक्रम में हेतराम परिवार सहित गया था जहां परिवार के लोगों के साथ 15वर्षीय पुत्र राजीव व 13वर्षीय पुत्री मीनाक्षी ने भी खाना खाया। जब वह घर वापस लौटे तो मीनाक्षी व राजीव की हालत तेजी से बिगड़ गयी। उनकी हालत देख हेतराम घबरा गया। आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने बताया कि गलत खानपान के कारण बच्चों की हालत बिगड़ी है। आज चिकित्सकों ने दोनों की हालत में सुधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *