February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिव कुमार ने भी मांगे सदस्यों से वोट

रूद्रपुर। गल्ला मण्डी स्थित दीपक टेªडिंग कम्पनी के स्वामी एवं व्यापारी नेता शिव कुमार बंसल इस बार पुनः सिटी क्लब की कार्यकारिणी में डायरेक्टर पद का चुनाव लड़ रहे हैं। वह पिछली बार भी सिटी क्लब के डायरेक्टर चुने गये थे। इस बार उन्होंने पुनः चुनाव मैदान में आकर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। प्रचार अभियान में जुटे श्री बंसल ने कहा कि सभी के प्रयासों से सिटी क्लब को पूर्व की स्थिति से बेहतर बनाया गया है। श्री बंसल ने कहा कि इस बार भी उन्हें सेवा का अवसर मिला तो सिटी क्लब को चमकाने के साथ ही इसे सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने क्लब के सदस्यों से चुनाव में विजयी बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *