Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरोना से लड़ाई जारी,अब लोग गंभीर होने लगे हैं : मोदी

वैक्सीन कब आएगी, इसका वत्तफ़ हम तय नहीं कर सकते
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि कोरोना से लड़ाई जारी है, अगर मुख्यमंत्रियों के पास कुछ और सुझाव हैं तो लििऽत में उन्हें हमें दे दें। पीएम मोदी ने कहा कि देश में टेस्टिंग का नेटवर्क काम कर रहा है, देश में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई का काम चल रहा है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे पास अब पर्याप्त आंकड़ा है, ऐसे में तैयारी पूरी करनी होगी। शुरुआत में कोरोना के प्रति लोगों में ऽौफ था, तब लोग डर में आत्महत्या भी कर रहे थे। उसके बाद लोगों में एकदूसरे के प्रति संदेह हो रहा था। पीएम ने कहा कि अब लोग कोरोना को लेकर गंभीर होने लगे हैं, लेकिन कुछ हदतक लोगों को लगने लगा है कि ये वायरस कमजोर हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन कब आएगी, इसका वत्तफ़ हम तय नहीं कर सकते हैं बल्कि ये वैज्ञानिकों के हाथ में है। पीएम मोदी ने मंगलवार को आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ये बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग इस मसले पर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन किसी को राजनीति करने से नहीं रोका जा सकता है। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक में बताया कि राज्य में अब सौ फीसदी टेस्ट हो रहे हैं। इसके अलावा अभी नाइट कफ्रर्यू, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे मसलों पर भी एक्शन लिया जा रहा है। कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीएसटी बकाये का मुद्दा उठाया है। ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि केंद्र सरकार को राज्यों का जीएसटी बकाये का पैसा जारी करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जानकारी दी कि उन्होंने एक टास्क फोर्स का गठन किया है, जो राज्य में कोविड वैक्सीन के वितरण पर काम कर रही है। इसके अलावा वो सीरम इंस्टीटड्ढूट के अदार पूनावाला के संपर्क में भी बने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोरोना संकट पर हुई बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर शामिल नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *