February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महेंद्र गोयल ने भी डायरेक्टर पद के लिए ठोकी ताल

रूद्रपुर। भगवती एग्रो मिल्स के स्वामी महेन्द्र कुमार गोयल ने भी सिटी क्लब चुनाव में डायरेक्टर पद के चुनाव में ताल ठोकी है। डायरेक्टर पद के लिए पहली बार चुनाव मैदान में कूदे महेंद्र कुमार गोयल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें क्लब में सेवा का मौका मिला तो नई सोच और नई ऊर्जा के साथ सिटी क्लब को विकास की ऊचाईयों तक पहुंचाया जाएगा। उनहोंने कहा कि दलगत भावना से ऊपर उठकर वह सिटी क्लब के विकास के मिल मिलजुलकर प्रयास करेंगे। सिटी क्लब को उत्तराखण्ड के सभी क्लबों में एक मॉडल के रूप में विकसित करने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से कल हो रहे चुनाव में अधिक से अधिक वोट देकर विजयी बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *