Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आंदोलनकारियों ने अपर जिलाधिकारी का पुतला फूंका

नगर पालिका चेयरमैन दूसरे दिन भी बैठे रहे धरने पर
सितारगंज। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पालिका चेयरमैन हरीश दुबे दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान धरना स्थल पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री राजीव गुप्ता ने उन्हें अपना समर्थन दिया। इस मौके पर धरना स्थल पर हुई सभा में वत्तफाओं ने अपर जिलाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नगर के विकास कार्यों को रोकने की मंशा से तरह तरह की जांच के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके है, उनका भी भुगतान को रोक दिया गया है। जिसके बाद आंदोलनकारियों ने अपर जिलाधिकारी का पुतला दहन किया। इस मौके पर पुतला दहन करने वालो में रहमत हुसैन, लक्ष्मण सिंह राणा, सचिन गंगवार, नूर बेग, नितिन चैहान, सोनू माटा, जिलानी अंसारी, संदीप बाबा, अकरम बेग, लाल मोहन, गंगा सागर, अवधेश कुमार, महंगी प्रसाद, सेवाराम, रामशंकर, विक्की गुप्ता, दीपक चैहान, राजेश बाल्मिकी, रवि सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *