Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

15 दिसंबर से शुरू होगी व्यापार मंडल चुनाव की प्रक्रिया, छगनलाल बने मुख्य चुनाव अधिकारी

सितारगंज। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई चुनाव की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होकर 31 तक चलेगी। इस दौरान सदस्य बनाने के लिए दुकान की शर्तें, सदस्यता शुल्क वाले बिंदु पर आपसी सहमति से निर्णय किया गया। शुक्रवार की शाम महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार मित्तल ने की। बैठक में जल्द ही चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सदस्य बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। व्यापारी नेता राजीव गुप्ता ने बताया कि सदस्यता के लिए व्यापारी के पास तीन दीवार एवं छत वाली दुकान होना अनिवार्य है। इस दौरान छगनलाल अग्रवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश ढल, नरेश कंसल, त्रिलोक अरोरा, अजीत जोसन, भुवन भट्टð, लियाकत अली, सुरेश जैन, विजय सलूजा, सुरेश सिंघल को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। चुनाव की प्रक्रिया 15 दिसंबर से 31 तक पूर्ण कर ली जाएगी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, रतन लाल गुप्ता, रोशन लाल, सुरेश अग्रवाल, सुरेश सिंघल, मुकेश गर्ग, पवन अग्रवाल, राजेश जिंदल, गोपाल सिंह बिष्ट, भीमसेन गर्ग, उमेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, मोनू अग्रवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *