February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खेड़ा और पहाड़गंज में दो शवों ने फ़ैलाई सनसनी,हत्या की आशंका

रूद्रपुर(दर्पण संवाददाता)।शहर के खेड़ा और पहाड़गंज में दो शव मिलने से सनसनी फैल गयी। दोनों मामलों में हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खेड़ा बस्ती में हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। फतेहपुर केलाखेड़ा निवासी 55 वर्षीय सतपाल चौधरी उर्फ पप्पू आज वार्ड नं- 19 खेड़ा बस्ती में दीपक के मकान में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला के पास आया था। बताया जाता है कि महिला का पति पेशे से चालक है। सतपाल चौधरी का पहले भी यहां आना जाना रहता है। आज दोपहर महिला के घर में सतपाल चौधरी की संदिग्ध मौत हो गयी। बताया गया है कि परिजन सतपाल को ढूंढते हुए यहां पहुंचे तो मौके पर सतपाल को मृत पाया गया। जिससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। सूचना पर एसपी सिटी देंवेंद्र पिंचा, एसपी क्राईम प्रमोद कुमार, सीओ सिटी अमित कुमार, कोतवाल एनएन पंत, चौकी इंचार्ज केजी मठपाल, एसएसआई जी आर गोला सहित एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। फिलहाल पुलिस ने महिला की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने महिला पर सतपाल की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तहकीकात शुरू कर दी है। संदिग्ध मौत का दूसरा मामला पहाड़गंज क्षेत्र का है। 35 वर्षीय युवक धीरेन्द्र पुत्र जगदीश का शव आज घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर में चोट के निशान होने से मौत को संदिग्ध माना जा रहहा है फिलहाल पुलिस मामले की जज जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *