February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नगरोटा में पाकिस्तान की आतंकी साजिश नाकाम,जैश-ए-मोहम्मद के चार दहशतगर्द ढेर

गोला बारूद से भरे ट्रक में छिपे थे आतंकी,चार पुलिसकर्मी घायल 
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सुरक्षा बलों ने ट्रक में छिपकर आ रहे जैश-ए-मोहम्मद के चार दहशतगर्दाे को गुरुवार को मौत के घाट उतार दिया, और इस तरह सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम कर दी। यह एनकाउंटर उस समय शुरू हुआ जब नरगोटा में टोल प्लाजा पर सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका। असल में, ऽुफिया इनपुट के बाद पुलिस ने नरगोटा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी थी और हर नाके पर गाड़ियों की जबरदस्त चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर सुबह 4-20 बजे के आसपास कश्मीर की तरफ बढ़ रहे एक ट्रक को पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने चेकिंग के लिए रोका। लेकिन चेकिंग के दौरान रोकते ही ट्रक का ड्राइवर उतर कर भाग गया। शक होने पर इसके बाद सुरक्षा बलों ने जब ट्रक की चेकिंग की तो उसमें छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद आतंकी जंगल की तरफ भागे। सुरक्षा बल के जवानों ने आतंकियों का पीछा किया। जवाबी कार्रवाई की। जाबांज जवानों की करीब तीन घंटे की कार्रवाई में चारों आतंकी मार गिराए गए। मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी से ट्रक में आग लग गई। उसमें भारी मात्र में गोला-बारूद भरा हुआ था। गोला बारूद भरे ट्रक में एनकाउंटर के दौरान आग लगने की वजह से कई धमाके हुए। धमाकों की आवाज दूर तक सुनी गई। बताया जा रहा है कि आतंकियों का डीडीसी चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने का इरादा था। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रऽी है। एनकाउंटर के दौरान जम्मू श्रीनगर हाइवे को बंद किया गया था। इस दौरान काफी तादाद में गाड़ियां फंसी रहीं। सुरक्षाबलों ने बताया कि यह एनकाउंटर सुबह 4।20 बजे उस दौरान शुरू हुआ था, जब एक ट्रक को टोल प्लाजा के पास रोकने की कोशिश की गई। एनकाउंटर में चार आतंकी मार गिराये गए हैं और उनके पास से 11 एके सीरीज की राइफल बरामद की गई है। उत्तफ़ एरिया में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी ने बताया कि ऽुफिया इनपुट पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। एक ट्रक की तलाशी शुरू करने पर फायरिंग शुरू हो गई। यह एनकाउंटर 3 घंटे तक चला। ऑपरेशन को पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी की यूनिट ने दिया अंजाम। जम्मू के आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। पिछली घटनाओं और ऽुफिया जानकारी के बाद सभी नाकों को अलर्ट किया गया था। सभी नाकों पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे। इस दौरान जब आज तड़के ट्रक को रोका गया और ड्राइवर को उतारा गया तो वह फरार हो गया। शक हुआ तो ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिर भागने लगे। आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान बड़े पैमाने पर फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमले की कोशिश की गई। इस दौरान हमारे दो कांस्टेबल जख्मी हो गए। घायल पुलिसकर्मी ऽतरे से बाहर हैं। एनकाउंटर में चार आतंकी मारे गए। इनकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। इन चारों आतंकियों से भारी मात्र में असलहा और बारूद बरामद हुआ है। इसमें 11 ।ज्ञ 47 राइफल, तीन पिस्तौल, 29 ग्रेनेड, 6 ग्रेनेड, मोबाइल फोन, और अन्य कई सारे उपकरण बरामद किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों के एक समूह ने बुधवार रात सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत में घुसपैठ की थी। वे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे के जरिये एक ट्रक से जा रहे थे, जिसे पुलिस ने नगरोटा के पास एक टोल प्लाजा पर रोक दिया। ऽुफिया सूचना के बाद सुरक्षाबल मुस्तैद थे। हालांकि इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गए। एनकाउंटर ऽत्म हो चुका है। इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों को देऽते हुए इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन भी जारी है। वहीं कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि पाकिस्तान की कोशिश है कि आगामी चुनाव में ऽलल डाला जाए। सभी 4 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। आतंकियों का मकसद कश्मीर में चुनाव में ऽलल डालना था। जम्मू-कश्मीर पुलिस सुरक्षा बलों के साथ मिलकर आतंकियों से निपटने में मुस्तैद है। हम उम्मीदवारों को सामूहिक सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *