February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नौकरी की तलाश में निकले युवक-युवती को ट्रक ने कुचला,चालक गिरफ्तार

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के युवक युवती सिडकुल से नौकरी की तलाश कर रहे। इसी बीच ट्रक ने दोनो को कुचल दिया। इससे दोनो लहूलुहान हो गये। दोनो को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां किचकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहंुची पुलिस न दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर तीन निवासी 19 वर्षीय चमन सिंह पुत्र ओमकार सिंह और मोहल्ले के ही 25वर्षीय ज्योति भटटाचार्य नौकरी की तलाश में सिडकुल गए हुए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने बजाज कंपनी के पास एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। लिफ्ट लेने के बाद कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क के फुटपाथ पर गिर गया। बताया जा रहा कि चमन और ज्योति सड़क पर गिर गई और ट्रक के पहियों के चपेट में आ गई। जिससे दोनों लहूलुहान हो गये। घटना स्थल पर आसपास मौजूद लोगों का जमावड़ा लग गया। दोनो को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिडकुल चैकी प्रभारी अनिल उपाध्याय पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर दोनो परिवारों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *