February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर। किच्छा बाईपास रोड पर कल्याणी नदी के पास हाईवे किनारे बनेडिवाईडर पर एक लावारिश व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आज प्रातः राहगीरों ने शव देखा जिसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन दोपहर एक बजे तक पुलिस की टीम शव को कब्जे में लेने नहीं पहुंची थी। शव मिलने का सूचना हाईवे किनारे चैकिंग कर रहे सीपीयू कर्मिचारियों को भी दे दी गई हैं। कल्याणनी नदी के पास मौजूद फड़ व्यवसायियों ने बताया कि सुबह जब वह नौ बजे आये तो उन्होंने देखा कि यहा शव पड़ा हुआ है। गौर हो कि छट पूजा की तैयारियों के चलते शहर में लोगों की भीड़ बड़ गयी है। नगर के मुख्य बाजार के समीप शव मिलने की घटना से पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान लग रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *