February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शराब पीते 53 लोगों को पकड़ वसूला जुर्माना

हल्द्वानी। मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के नाक के नीचे विभिन्न ढाबों में शराब का सेवन कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने धावा बोलकर 53 लोगों को शराब पीते हुए रंगेहाथों दबोच कर उनसे 11,520 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार ढाबों में शराब पिलाये जाने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद ढाबों पर छापा मारा गया जहां शराब तो नहीं मिली लेकिन 53 लोग शराब पीते हुए दबोचे गए। चालान कर उनको छोड़ दिया गया। पुलिस टीम का नेतृत्व प्रेम कुमार विश्वकर्मा व केएस नेगी ने किया। इस दौरान होटल, ढाबों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने होटल, ढाबों के मालिकों को दोबारा शराब न पिलाने की हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *