Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केनारनाथ धाम के कपाट बंद,बर्फबारी में फंसे सीएम योगी और त्रिवेंद्र

रूद्रप्रयाग/ देहरादून। विश्व प्रसि( केदारनाथ धाम 11 ज्योतिर्लिंग के कपाट आज शीतकाल के लिये बंद हो गये है। विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ सुबह 8ः30 पर बाबा केदार के कपाट बंद हो गए हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत हजारों की संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे। कपाट बंद होने के साथ ही केदारपुरी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई. दरसल केदारनाथ धाम में रविवार रांची भारी बर्फबारी हो रही है, कपाट बंद होने से पहले सुबह 4ः00 बजे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र ने बाबा केदार के दर्शन किए सुबह 6ः00 बजे केदारनाथ धाम में केदार ज्योतिर्लिंग को समाधि दी गई. इसके बाद आर्मी बेंड की धुन पर हजारों भक्तो की संख्या व भोले के जय जयकारों के बीच बाबा की डोली निकली अपने गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मन्दिर उखीमठ के लिये निकले। बाबा केदार की डोली आज पहले पड़ाव पर रामपुर पहुँचेगी. इसके बाद 17 नम्वर को बाबा की डोली काशी-विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुँचेगी। 18 नम्वर को अपने गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मन्दिर में बाबा विराजन होंगे और इसके बाद आगामी 6माह शीतकाल में बाबा की पूजा उखीमठ में ही होगी। ओम्कारेश्वर मन्दिर में श्रदालु बाबा के दर्शन कर पाएंगे. इधर केदारनाथ में हो रही लगातार बर्फवारी के कारण यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का हेलीकाॅप्टर उड़ान नही भर पा रहा है। दोनो मुख्यमंत्री को केदारनाथ धाम से बदरीनाथ पहुँचना है। बदरीनाथ में सीएम योगी को उत्तरप्रदेश अतिथि ग्रह का भूमि पूजन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *