February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोपांग और हर्षिल में हिमवीरों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने खिलाई मिठाई

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत दीपावली का त्योहार मनाने के लिए कोपांग और हर्षिल में आइटीबीपी व सेना के जवानों के बीच पहुंचे। अपने हाथों से जवानों को मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभ कामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पहले कोपांग में 35वीं वाहिनी आइटीबीपी जवानों केसाथ दीपावली मनाई। उन्होंने जवानों की हौसला अफजाई की तथा अपने दीपावली के अनुभवों को भी साझा किया। दीपावली मनाने के लिए मुख्यमंत्री सुबह 9.15 बजे हर्षिल के हैलीपैड पर पहुंचे। जहां से सात किलोमीटर बाॅर्डर की ओर कोपांग अग्रिम चैकी पर पहुंचे। जहां 35वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस आइटीबीपी के हिमवीरों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। करीब सौ हिमवीरों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से मिठाई खिलाई तथा दीपावली की बधाई दी। अग्रिम चैकी के परिसर में हिमवीरों को संबोधित किया तथा उन साथ फोटो खिंचवाई। साथ ही चीन सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर आइटीबीपी के अधिकारियों से जानकारी। कोपांग के बाद मुख्यमंत्री हर्षिल में सेना की 9 बिहार रेजीमेंट के जवानों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जवानों को मिठाई खिलाई। सेना के जवानों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदूर बर्फीली चोटियों पर सेना के जवान मुस्तैदी के साथ देश की रक्षा में तैनात रहे हैं, जिसके कारण देशवासी सुख शांति से दीपावली का त्योहार मना रहे हैं। दीवाली रोशनी का त्यौहार है। यह अच्छाई की रोशनी फैलाता है और डर को दूर भगाता है। सभी जवान, अपनी प्रतिब(ता और अनुशासन के जरिये आमजन के मन में सुरक्षा और निडरता की भावना दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *