February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नवंबर के अंतिम हफ्ते में खुल जाएंगे उच्च शिक्षण संस्थान

देहरादून । प्रदेश में चालू माह के अंतिम हफ्ते में विश्वविद्यालयों समेत उच्च शिक्षण संस्थान खुल जाएंगे। पहले चरण में बीएससी एवं एमएससी समेत प्रयोगात्मक विषयों से संबंधित कक्षाएं प्रारंभ होंगी। 18 नवंबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले पर मुहर लग सकती है। केंद्र सरकार कोरोना संकट की मौजूदा परिस्थितियों में उच्च शिक्षण संस्थाओं को खोलने का फैसला लेने के लिए राज्यों को अधिकृत कर चुकी है। इसके बाद सरकार ने भी मंथन प्रारंभ कर दिया है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभारद्ध डाॅ धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय मानक संचालन प्रक्रिया ;एसओपीद्ध जारी कर चुका है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं की पढ़ाई में पेश आ रही बाधा दूर करने को संस्थानों को चरणब( तरीके से खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तफ संबंध में वह आगामी 16 व 17 नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ भेंटकर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद इस मामले को मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। इसी महीने विश्व विद्यालयों और डिग्री काॅलेजों में पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग एसओपी जारी करेगा। उन्होंने बताया कि बीते दिनों विश्व विद्यालयों के कुलपतियों और उच्च शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के साथ बैठक में उत्तफ विषय पर चर्चा की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *