February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की

देहरादून। उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लडने की घोषणा कर चुकी आम आदमी पार्टी आप ने तैयारियां तेज कर दी हैैं। इसी क्रम में पार्टी ने गुरुवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके साथ ही पार्टी के जिला समन्वयक भी मनोनीत किए गए हैैं। सर्कुलर रोड स्थित आप के कार्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने पत्रकारों से वार्ता की। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन वर्ष 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नई कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष को यथावत रखते हुए पांच नए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैैं। इसके अलावा युवा मोर्चा और बु(िजीवी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, जो युवाओं को पार्टी से जोडने का काम करेंगे। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि पार्टी में भ्रष्ट, अपराधी और सांप्रदायिक व्यत्तिफ के लिए कोई जगह नहीं है। पार्टी की सदस्यता के लिए इन तीन शर्तों पर खरा उतरना जरूरी है। वन मंत्री हरक सिंह रावत के आप में जाने की संभावना के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसे कयास न लगाए जाएं। प्रदेश प्रभारी ने बाल आयोग पर भी निशाना साधा। इसी अक्टूबर में श्रम विभाग की ओर से साइकिल वितरण किया गया था। इस कार्यक्रम में साइकिल वितरित कर रहे कुछ लोग आम आदमी पार्टी की टोपी पहने थे। इनमें से कुछ नाबालिग थे। इस मामले में बाल आयोग ने आप के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस भेजा था। उन्होंने कहा कि आयोग ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर नोटिस भेजा है। खुद आयोग के लीगल एडवाइजर ने भी इसे गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मैैं कानून का पालन करने वाला हूं, जब भी आयोग बुलाएगा, चला जाऊंगा। साइकिल वितरण प्रकरण की जांच होनी चाहिए। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया 22 नवंबर को पांच दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया कि 22 नवंबर को मनीष सिसोदिया का हरिद्वार और 23 नवंबर को देहरादून में कार्यक्रम है। इसके बाद वह पहाड़ी जिलों में जाएंगे। जल्द ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उत्तराखंड का रुख करेंगे। यह है नई कार्यकारिणी: प्रदेश उपाध्यक्षः मेजर जनरल ;सेनि.द्ध चंद्र किशोर जखमोला, बसंत कुमार, शिशुपाल सिंह रावत, रजिया बेग और अमित जोशी। प्रदेश कोषाध्यक्षः धर्मेंद्र बंसल। प्रदेश मीडिया प्रभारीः अमित रावत प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्षः दिगमोहन नेगी। प्रदेश अध्यक्ष बु(िजीवी प्रकोष्ठः डाॅ. चंद्रशेखर भट्टð। प्रदेश महासचिव बु(िजीवी प्रकोष्ठः श्रीकांत खंडेलवाल। प्रदेश प्रवत्तफाः विशाल चैधरी, उमा सिसोदिया, नवीन प्रशाली, संजय भट्टð, महक सिंह नेगी, समित टिक्कू, अवतार सिंह राणा, संगीता शर्मा, प्रदीप दुम्का, सुशील खत्री, आशुतोष नेगी, अरविंद वर्मा, प्यार सिंह नेगी, राधा बल्लभ कन्याल, मयंक शर्मा, राकेश काला, डीएस कौटिल्य और रविंद्र आनंद।। जिला समन्वयक। हरिद्वारः हरविंदर त्यागी, दुष्यंत भागीरथी, नवीन मौर्य, प्रवीण कुमार, एडवोकेट महक सिंह सैनी, शाह वकार चिश्ती। देहरादूनः अशोक सेमवाल, मनोज चैधरी, रवि बांगिया, त्रिलोक सिंह सजवाण। नैनीतालः समित टिक्कू, त्रिलोचन जोशी। ऊधमसिंह नगरः अमिताभ सक्सेना, डाॅ. ईश्वर प्रसाद, जनार्दन सिंह, जसपाल सिंह।चंपावतः दीपक भट्टðबागेश्वरः राजेंद्र कोरंगपिथौरागढ़ः सुशील खत्री, राजेंद्र बोराउत्तरकाशीः हरिमोहन जवांठारुद्रप्रयागः राकेश नेगीअल्मोड़ाः राजन तिवारी, गोपाल नैनवाल पौड़ीः मनोहर लाल पहाडिया, राजेंद्र जजेडी, गजेंद्र चैहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *