Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धूनाघाट में खाई में गिरी कार,यूपी के दाे लोगों की मौत,एक घायल

लोहाघाट। चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के धूनाघाट में सेंट्रो कार अनियंत्रित करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सुबह घायल व्यक्ति व शवों को पुलिस की रेक्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहाघाट के अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतक यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *