February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छः दोस्तों के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली , मसूरी की गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

मसूरी। दर्दनाक हादसे में  6 दोस्तों की जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई। छ दोस्त जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में गाड़ी हादसे का शिकार हो गई जिसमे तीन दोस्तों की मौत हो गई। बता दें कि मसूरी के पास दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना हाथी पांव के पास की है, जहां एक क्विड कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा देर रात को हुआ। हादसे में तीन घायल भी हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार युवक मसूरी से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार कार सवार युवक रात करीब साढ़े 11 बजे मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट से चले थे। उनके साथ दो कार और भी थीं जो आगे चली गईं। अन्य कार सवार जब देहरादून पहुंचे तो पता चला कि क्विड कार में सवार युवक अपने घर नहीं पहुंचे हैं। इस पर उन्होंने सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी। हादसे में सचिन निवासी कैम्पटी टेहरी, अंकित निवासी नालापानी और वीरेंद्र देहरादून की मौत हो गई। जबकि राजा, अंकित और सुनीलनिवासी देहरादून घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *