February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवती से छेड़खानी करते नशेड़ी युवक दबोचा

रुद्रपुर । नगर के व्यस्ततम डीडी चैक पर डड्ढूटी के लिए जा रही युवती से नशे की हालत में एक युवक ने छेड़खानी कर दी। इसी दौरान वाहन में गश्त कर रहे सीपीयू कर्मियों को युवती ने मामले की जानकारी दी। जिसके पश्चात सीपीयू कर्मीयों ने तत्काल मौके पर ही युवक को दबोच लिया और पुलिस को मामले की सूचना देकर पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवती ने बताया कि वहां बिलासपुर मार्ग पर डड्ढूटी के लिए डीडी चैक पर वाहन का इंतजार कर रही थी इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और छेड़खानी करने लगा जब उसने इसका विरोध किया तो युवक उसी से उलझने लगा। इसी दौरान गुजर रही सीपीयू वाहन को रोककर कर्मियों को मामले की जानकारी दी। युवती ने बताया कि सीपीयू कर्मियों ने छेड़खानी कर रहे युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक नशे की हालत में है उससे पूछताछ की जा रही है।
गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
काशीपुर। गैंगस्टर के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में कासमपुर गढ़ी थाना अपफजलगढ़ जनपद बिजनौर निवासी बब्बू पुत्र मेहंदी हसन ने गिरोह संगठित कर क्षेत्र में पशु चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करने के उपरांत गिरफ्तार अभियुक्त के खिलापफ गैंगस्टर की कार्यवाही की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलापफ कोतवाली काशीपुर के अलावा कुंडा तथा जसपुर में भी संगीत मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *