February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में पटाखे जलाने के लिए गाइडलाइन जारी

देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर और हल्द्वानी में ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति,नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई  की चेतावनी
देहरादून। दीपावली पर्व पर पटाखे जलाने की अनुमति देने के लिये उत्तराखंड सरकार ने गाईडलाईन जारी कर दी है। एनजीटी के निर्देशों के बाद उत्तराखंड में पटाखे जलाने के लिए गाइडलाइन के अनुसार राज्य के 6 शहरों में दीपावली में केवल ग्रीन पटाखे ही जलाने की अनुमति दी है। इसके लिए भी समय निर्धारित किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई  की चेतावनी दी गई है। खतरनाक लेवल को पार करते प्रदूषण की ताजा स्थित को देखते हुए एनजीटी ने दीपावली पर देशभर में पटाखे जलाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इन्हीं निर्देशों को देखते हुए उत्तराखंड के लिए भी अलग से गाइडलाइन दी दी गई है। इसके अनुसार राजधानी देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर और हल्द्वानी में केवल ग्रीन पटाखे ही जलाए जा सकेंगे। निर्देशों के अनुसार दीपावली और गुरुपर्व पर रात आठ बजे से 10 बजे और छठ पूजा पर भी आठ से 10 बजे तक केवल दो घंटे ही ग्रीन पटाखे जलाए जा सकेंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *