Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला के साथ बिनसर स्थित महिंद्रा क्लब रिसोर्ट में ठहरे थे विधायक नेगी!

दिल्ली, मसूरी, हल्द्वानी, नैनीताल के बाद अल्मोड़ा पहुंचा जांच दल
अल्मोड़ा। महिला से कई वर्षों तक दुष्कर्म व यौन उत्पीडन एवं एक बच्ची के जैविक पिता होने के मामले में गभीर आरोपों से घिरे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के खिलाफ एक और खुलासा हुआ है। जांच टीम को मिले साक्ष्य के अनुसार वह पीडित महिला के साथ बिनसर स्थित महिंद्रा क्लब रिसोर्ट में ठहरे थे। आगंतुक रजिस्टर में ब्योरा दर्ज है वहीं अब पीडिता के बयान के आधार पर अब देहरादून पुलिस की विशेष टीम नेपाल जाकर वहां से भी साक्ष्य एकत्र करेगी। बीते रोज देहरादून से विशेष जांच दल विधायक महेश नेगी के द्वाराहाट में कालीखोली स्थित आवास की जांच को पहुंची थी। विधायक आवास व एक नजदीकी मकान का नक्शा तैयार करने के बाद टीम ने जिला मुख्यालय में बिनसर क्षेत्र में महिंद्रा क्लब का रुख किया था। वहां भी विधायक महेश नेगी के महिला के साथ ठहने के सुबूत मिले हैं। इस दौरान पीडिता और उसके अधिवत्तफा भी साथ रहे। अधिवत्तफा एसपी सिंह के मुताबिक जांच अधिकारी आशा पंचम के नेतृत्व में टीम ने महिंद्रा क्लब के कमरा नंबर-2208 का नजीरी नक्शा तैयार किया। जांच अधिकारी ने एंट्री रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज खंगाले। इसमें 15 सितंबर 2019 को विधायक महेश व पीडिता के रहने का खुलासा हुआ है। बताया कि क्लब के प्रबंधक ने महेश नेगी व पीडिता से संबंधित सभी कागजात जांच अधिकारी को स्पीड पोस्ट के जरिये भेजने की बात कही है। अधिवत्तफा एसपी सिंह के अनुसार पीडिता के बयानों के आधार पर इससे पूर्व दिल्ली, मसूरी, हल्द्वानी, नैनीताल आदि में ठहरने के साक्ष्य मिल चुके हैं। सोमवार को बिनसर के महिंद्रा क्लब में विधायक व महिला के साथ रहने के साक्ष्य मिलने के बाद अब पुलिस की विशेष टीम नेपाल जाकर वहां से भी साक्ष्य एकत्र करेगी। सूत्रों की मानें तो इसके बाद हिमाचल जाकर वहां भी सुबूत जुटाए जाने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *