February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पर्यटकों की कार खाई में गिरी,4 घायल

कालाढूंगी। भाजपा संगठन हरियाणा के महामंत्री सुरेश भट्टð के पिता स्व- प्रेम बल्लभ भट्टð की पुण्यतिथि में प्रतिभाग कर नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे हरियाणा के एक परिवार की कार नैनीताल मार्ग में अनियंत्रित होकर गहरी ऽाई में जा गिरी। जिसमे सवार 4 लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को ऽाई से निकाल 108 सेवा से कालाढूंगी अस्पताल भेजा। शुक्रवार को हरियाणा सोनीपत निवासी चरण सिंह पुत्र रतन सिंह (62), रजनीश पुत्र जयपाल (30 ), सुनीता लौचौ पत्नी राकेश कुमार (46) और सोनिया अग्रवाल पुत्री राजेन्द्र अग्रवाल (32) अपनी कार संख्या डीएल आई सीएम 3729 से नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे थे कि कालाढूंगी से 2 किमी पहले मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी ऽाई में जा गिरी। घटना में सभी लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। घायल लोग हरियाण के छप्पन छूला कैबिनेट मंत्री ज्ञान चंद्र के करीबी हैं। सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंच गया। एसडीएम अशोक जोशी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *