February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बद्रीनाथ मार्ग पर हादसे में दो युवकों की मौत

रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रहे दो युवकों की बाइक देर रात दुर्घटना का शिकार हो गई और 12 घंटे तक किसी को पता ही नहीं चला। इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं, जिनके बारे में काफी समय गुजर जाने के का बाद ही पता चल पाया।घटना की स्थितियों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस को अब तक मिली जानकारी भी इसी ओर इशारा कर रही है। देर रात हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को आज करीब साढ़े 10 बजे लगी। उसके बाद टीमें रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। दोनों शवों को निकाला गया। हादसा बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से दो किलोमीटर गौचर की तरफ हुआ है। आज सुबह किसी ने नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त बाइक देखी, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार अब तक पहचान नहीं हो पाई है। बाइक का नंबर सहारनपुर का है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों यूपी के रहने वाले हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *