February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शराब की दुकान के सेल्समैन का फोड़ा सिर

काशीपुर। शराब के नशे में चूर दो पक्षों में किसी बात को लेकर देर रात विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान जब अंग्रेजी शराब के ठेके पर बैठने वाले एक सेल्समैन ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसका लाठी-डंडों से मारपीट का सिर फोड़ दिया। घायल युवक का पुलिस द्वारा राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टðी निवासी सैनी समाज के कुछ लोग किसी बात को लेकर रात्रि लगभग 11 बजे आपस में झगड़ रहे थे। शोर-शराबा सुनकर मुरादाबाद रोड स्थित एक अंग्रेजी शराब के ठेके पर बैठने वाला सेल्समैन गोपाल सैनी ;28 वर्षद्ध पुत्र भीमसेन सैनी जब वहां पहुंचा और बीच-बचाव की कोशिश की तो बाप बेटे समेत तीन लोगों ने सेल्समैन पर लाठी-डंडों से प्राणघातक हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया। पुलिस को जैसे ही इसका पता चला उसने मौके पर पहुंचकर मामले का संज्ञान लेते हुए आज सुबह घायल सेल्समैन का राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया। उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *