February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर  का हुआ शुभारंभ

गदरपुर, 4 अक्टूबर।( दर्पण संवाददाता)।  गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को कंबोज धर्मशाला में भाजपा के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन मुख्य अतिथि रहे प्रदेश मंत्री पुष्कर काला द्वारा प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को पार्टी की  नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन और पार्टी की रीढ़ होते हैं।  अपने संबोधन में प्रदेश मंत्री पुष्कर काला द्वारा कार्यकर्ताओं से सक्रिय और संगठित रहकर कार्य करने पर जोर दिया गया।  प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री अजय  राजौर ने भाजपा की पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को सौंपे जाने वाले दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वाह करने की बात कही।  भाजपा जिलाध्यक्ष शिव  अरोड़ा ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जाना चाहिए।  प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री श्री विभाग ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की सक्रियता पर जोर दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अंजू भुड्डी ने  प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के बारे में जानकारी दी। पहले दिन के प्रशिक्षण शिविर में कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता हरबंस लाल छाबड़ा ने की और संचालन भाजपा गदरपुर मंडल अध्यक्ष चंकित हुडिया ने की।  इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल जेटली, राकेश भुड्डी, सुभाष गुम्बर,  राकेश कुमार सिंह, रोहित कुमार सुदामा, सत्यपाल सिंह, सुरजीत सिंह, मंगल सिंह, उपदेश कुमार अरोरा, सागर गाबा, मदन ढींगरा, परमजीत सिंह पम्मा, पूनम ग्रोवर, राजबाला चौहान, कुलवीरी चौधरी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *