February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देश के पहले सी-प्लेन ने केवड़िया से भरी उड़ान

नई दिल्ली/अमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले सी प्लेन का उद्घाटन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सी प्लेन से केवड़िया से साबरमती की यात्रा पर निकले हैं। इस सी प्लेन सेवा के जरिए लोग अहमदाबाद के साबरमती रिवर Úंट से केवड़िया में स्टैच्यू आॅफ यूनिटी तक की यात्रा कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में एकता क्रूज का उद्घाटन किया। इसके बाद में उन्होंने इस क्रूज पर सफर किया। पीएम ने इस क्रूज से स्टैच्यू आॅफ यूनिटी तक यात्रा की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ट्रेनी आईएएस अफसरों से कहा है कि अपने दिमाग में बाबू मत आने दीजिए, उन्होंने कहा कि आप कहां से आए हैं इसका ख्याल रखिए। पीएम ने कहा कि अफसरों को त्नसम और त्वसम का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने अफसरों से कहा कि आपको ध्यान यह भी रखना है छपास और दिखास का रोग न लगे, नहीं तो आप लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार शीर्ष से नहीं चलती है, नीतियां जिस जनता के लिए हैं, उनका समावेश बहुत जरूरी है। जनता केवल सरकार की नीतियों की, प्रोग्राम्स की रिसीवर नहीं है, जनता जनार्दन ही असली ड्राइविंग फोर्स है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्टील Úेम का काम सिर्फ आधार देना, सिर्फ चली आ रही व्यवस्थाओं को संभालना ही नहीं होता, स्टील Úेम का काम देश को ये एहसास दिलाना भी होता है कि बड़े से बड़ा संकट हो या फिर बड़े से बड़ा बदलाव, आप एक ताकत बनकर देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। गुजरात दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने आईएएस प्रोबेशनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आईएएस अफसरों को सरदार साहब की सलाह थी कि देश के नागरिकों की सेवा अब आपका सर्वाेच्च कर्तव्य है। पीएम ने कहा कि मेरा भी यही आग्रह है कि सिविल सर्वेंट जो भी निर्णय लें, वो राष्ट्रीय संदर्भ में हों, देश की एकता अखंडता को मजबूत करने वाले हों। Úांस में कार्टून विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ देशों की ओर इशारा करते हुए कहा कि प्रगति के इन प्रयासों के बीच, कई ऐसी चुनौतियां भी हैं जिसका सामना आज भारत, और पूरा विश्व कर रहा है। बीते कुछ समय से दुनिया के अनेक देशों में जो हालात बने हैं, जिस तरह कुछ लोग आतंकवाद के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं, वो आज वैश्विक चिंता का विषय है। पीएम ने कहा कि आज के माहौल में, दुनिया के सभी देशों को, सभी सरकारों को, सभी पंथों को, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की बहुत ज्यादा जरूरत है। शांति-भाईचारा और परस्पर आदर का भाव ही मानवता की सच्ची पहचान है। आतंकवाद-हिंसा से कभी भी, किसी का कल्याण नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की दुहाई देते हुए राजनीतिक दलों से कहा कि मैं ऐसे राजनीतिक दलों से आग्रह करूंगा कि देश की सुरक्षा के हित में, हमारे सुरक्षा बलों के मनोबल के लिए, कृपा करके ऐसी राजनीति न करें, ऐसी चीजों से बचें। अपने स्वार्थ के लिए, जाने- अनजाने आप देश विरोधी ताकतों की हाथों में खेलकर, न आप देश का हित कर पाएंगे और न ही अपने दल का। प्रधानमंत्री ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारे देश के जवान शहीद हुए थे उस वक्त भी कुछ लोग राजनीति में लगे हुए थे। ऐसे लोगों को देश भूल नहीं सकता है। पीएम ने कहा कि उस वक्त वे सारे आरोपों को झेलते रहे, भद्दी भद्दी बातें सुनते रहे। मेरे दिल पर गहरा घाव था। लेकिन पिछले दिनों पड़ोसी देश से जिस तरह से खबरें आई है, जो उन्होंने स्वीकार किया है, इससे इन दलों का चेहरा उजागर हो गया है। पीएम ने कहा, ष्जिस प्रकार वहां की संसद में सत्य स्वीकारा गया है, उसने इन लोगों के असली चेहरों को देश के सामने ला दिया है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए, ये लोग किस हद तक जा सकते हैं, पुलवामा हमले के बाद की गई राजनीति, इसका बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना संकट में देश ने जिस एकता के साथ इसका मुकाबला किया, ऐसी ही एकता की कल्पना सरदार वल्लभभाई पटेल ने की थी। पीएम ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 को हटे हुए एक साल हो गए। 31 अक्टूबर को कश्मीर से धारा 370 हटा था। पीएम ने कहा कि सोमनाथ के पुनर्निर्माण से सरदार पटेल ने भारत के सांस्कृतिक गौरव को लौटाने का जो यज्ञ शुरू किया था, उसका विस्तार देश ने अयोध्या में भी देखा है। आज देश राममंदिर पर सुप्रीमकोर्ट के फैसले का साक्षी बना है, और भव्य राममंदिर को बनते भी देख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज सरदार सरोवर से साबरमती रिवर Úंट तक सी-प्लेन सेवा का भी शुभारंभ होने जा रहा है। सरदार साहब के दर्शन के लिए, स्टैच्यू आॅफ यूनिटी को देखने के लिए देशवासियों को अब सी-प्लेन सर्विस का भी विकल्प मिलेगा। ये सारे प्रयास इस क्षेत्र में पर्यटन को भी बहुत ज्यादा बढ़ाने वाले हैं। पीएम ने कहा कि ये भी अद्भुत संयोग है कि आज ही वाल्मीकि जयंती भी है। आज हम भारत की जिस सांस्कृतिक एकता का दर्शन करते हैं, जिस भारत को अनुभव करते हैं, उसे और जीवंत और ऊर्जावान बनाने का काम सदियों पहले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने ही किया था। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का श्लोक जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी की प्रेरणा हमें आज तक मातृभूमि की महता की सीख देती है। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हम सरदार साहब की इस गगनचुंबी प्रतिमा के सान्निध्य में भारत की प्रगति का प्रण दोहरा रहे हैं। पीएम ने कहा कि केवड़िया में कुछ ही दिनों में विकास के कई कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ये स्थान दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर छाने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में थोड़ी देर पहले सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *