Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस विधायक मनोज रावत भी कोरोना संक्रमित,दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कहर अभी थमा नहीं हैं। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मनोज रावत भी कोरोना संक्रमित हो गये है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये जानकारी साझा करते हुए बताया कि कोविड टेस्ट के बाद रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है। उनके सम्पर्क में आने वाले सभी लोग कोरोना गाईडलाईन का पालन कर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखे। राज्य में  कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब केदारनाथ विधायक मनोज रावत भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही कोरोना की सैंपलिंग कराई थी, जिसकी उन्होंने फेसबुक पर भी पोस्ट की है।जानकारी के अनुसार केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में 23 अक्टूबर को आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिच आने के बाद उन्हें दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। उनकी हालत सामान्य है। विधायक के संपर्क में आए लोगों को भी एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *