February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नकदी व चोरी के माल समेत तीन दबोचे

किच्छा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्रतार कर लिया जिनके कब्जे से हजारों की नकदी और चोरी का सामान बरामद कर लिया। एएसपी ने पुलिस टीम को 1500 रूपए इनाम देने की घोषणा की। किच्छा क्षेत्र में हुई गत दिवस चोरी की दो घटनाएं हुई थीं जिस पर एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंट्राज फैक्ट्री के पास ग्राम गडरिया बाग किच्छा निवासी प्रकाश कुमार उर्फ पट्टू पुत्र राजू, रोहित कुमार पुत्र लाल मोहन और सुखवीर पुत्र ओमकार को धर दबोचा जो पुनः चोरी की घटना की फिराक में थे। पुलिस ने तीनों के कब्जे से 4200 की नकदी और चोरी के 6 मोबाइल बरामद किये। पुलिस के मुताबिक रोहित और सुखवीर पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुके है।। एएसपी ने पुलिस टीम को 1500 रूपए इनाम देने की घोषणा की। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष मोहन चंद पांडे, एसआई नवीन बुधानी, विनीता, कां- गणेश जोशी, इरशाद शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *