February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर/गदरपुर में कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

रुद्रपुर/गदरपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आहवान पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बाटा चैक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि मुख्यमंत्री का इस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर प्रदेश के मुखिया ही भ्रष्टाचारी होंगे तो प्रदेश के बाकी मंत्रियों का क्या हाल होगा। तनेजा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री को स्वतः ही पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था और जांच के लिए आगे आना चाहिए था लेकिन सच्चाई के सामने आने के डर से ही मुख्यमंत्री सुप्रीम कोर्ट गए और वहां से स्टे ले आए लेकिन जांच अभी भी खत्म नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर पर रोक लगाई है इससे मुख्य मुख्यमंत्री पाक साफ नहीं हो सकते। श्री तनेजा ने कल जो कांग्रेसियों की गिरफ्तारी करी और राजभवन जाने से रोका गया उसकी भी कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचारी वह तानाशाही है। इस सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। अब जनता इस भ्रष्टाचारी सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है और 2022 के विधानसभा चुनाव में इनको जनता करारा जवाब देगी। श्री तनेजा ने कहा कि अगर इनको जांच का डर नहीं है तो यह सुप्रीम कोर्ट क्यों गए इसका जवाब प्रदेश की जनता को देना पड़ेगा। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा पार्षद सचिन मुंजाल, मोहनखेड़ा, कैलाश राठौर, मोहन भारद्वाज, मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे वरिष्ठ नेता दिलीप अधिकारी महामंत्री विजय अरोरा, राजीव कामरा, मोहन तिवारी, ब्लाॅक अध्यक्ष दिनेश पंत,वरिष्ठ नेता विजय यादव,राघव सिंह, अजय यादव, कमलेश गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, कैलाश राठौर, गौरव खुराना,राजीव यादव, मानस बैरागी,भूपेंद्र कुमार, वीरेंद्र कोहली, इंद्रजीत सिंह, संजीव रस्तोगी, राजेंद्र शर्मा चंद्र शेखर गांगुली, दिनेश आजाद, आनंद शर्मा, अशफाक अमर सिंह कश्यप, रामाधारी गंगवार, रोबिन विश्वास, पुनीत सैनी, देवी श्रीधर, उमा सरकार, अमृता, रामप्रसाद, सुमित राय, अर्जुन विश्वास, नित्यानंद, हेतराम, सीमा देवी पूर्व प्रधान लक्की, आमिर हुसैन, निताई सरकार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। गदरपुर- देहरादून में मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किए जाने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया। गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर एवं डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बहेड के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका । कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर ने कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल से त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन कूच का कार्यक्रम किया जा रहा था। उसी दौरान भ्रष्टाचार में में डूबे मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस ने बल का प्रयोग करतें हुए शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जनो पर लाठी चार्ज किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल भेजा। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। डीसीबी के पूर्ब अध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद सि( हो गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस मौके पर युवक कांग्रेस के ब्लाॅकध्यक्ष विशाल मक्कड़, टेक चंद कंबोज, राजीव ग्रोवर, सतीश सिडाना, संगम बत्रा, शिवलाल कम्बोज, सि(ार्थ भुसरी, कल्याण दास, उदित वर्मा, सागर गाबा एवं मंगत राम बत्रा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *