February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर.. खटीमा पुलिस ने पकड़ा 1000 के पुराने नोटों का जखीरा, पांच गिरफ्तार

खटीमा(दर्पण संवाददाता)। संदिग्धों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो कारों में चलन से बाहर हो चुके एक हजार के नोटों का जखीरा बरामद करते हुए मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग पुराने नोटों के बदले नये नोट लेने आये थे। तभी ये पुलिस के हत्थे चढ़ गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्धों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस क्षेत्रधिकारी खटीमा के दिशा नि र्देशन में खटीमा पुलिसस ने मुखविर की सूचना पर मझोला सत्र मिल चौकी के पास सेंट्रो कार संख्या यूपी 85 जे 6700 और क्रेटा कार संख्या आरजे40सीए 7019 को रोककर वाहन की तलाशी ली तो दोनों कारों से 37 बंडल भारतीय विमुद्रीकृत मुद्रा जो चलन में नहीं है। जिसमें एक एक हजार के नोट थे। जिसमें प्रथम व आखिरी नोट कूट रचित है एवं बीच में नोटों के आकार के सफेद कागज लगाये गये थे। इसके अलावा एक एक हजार के बाईस नोट जो चलन में नहीं है के अलावा एक सूटकेस से 1000 के न ोटों की 32 गड्डियां बरामद की गयी। पुलिस ने कार में सवार शाहबाद प्रेमनगर बरेली निवासी प्रफुल्ल प्रधान पुत्र परेश कुमार, काली मंदिर के पास पुराना शहर थाना बारादरी बरेली निवासी मुकेश कुमार पुत्र जगदीश चन्द्र, तलारपुर थाना खुशखेड़ा सीथल जिला अलवर राजस्थान निवासी शशि कुमार पुत्र जसवंत सिंह, नागल चौधरी, जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा निवासी र्मवीर पुत्र जयपाल, विजयनगर गायिाबाद निवासी दीपक कुमार पुत्र काशीराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर इन लोगों ने बताया कि वह लोग नोटों को वर्तमान मुद्रा से बदलने के लिये खटीमा, टनकपुर, बनबसा आते हैं । आरोपियों न े बताया कि नेपाल में भारतीय विमुद्रीकृत मुद्रा चलती है एवं लोगों को ये पैसे दिखकर बदलने को बताकर उनके पास मौजूद वर्तमान मुद्रा लेकर वह फरार हो जाते हैं। बता दें भारत सरकार द्वारा जो नोट वर्ष 2016 में बन्द कर दिये गये है, उन नोटों की कूटरचना करना व कब्जे में रऽना गम्भीर प्रवृत्ति का अपराध है। अभियुत्तफ़गणों से बरामद कूटरचित मुद्रा के बण्डलों व बरामद मुद्रा जो चलन में नहीं है, के आधार पर उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया और अभियुत्तफ़गणों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पकड़ने वाली टीम में खटीमा कोतवाल संजय पाठक, एसएसआई भुवन चन्द्र जोशी उपनिरीक्षक ललित मोहन रावल, बबीता, होशियार सिह जगत सिह शाही,कांस्टेबल महेन्द्र डंगवाल, अनिल भारती ,नवीन ऽोलिया ,सतीश भटट, दिनेश पपोला,भरत सिह , विपिन सिंह, महेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *