February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पार्षद प्रकाश धामी हत्याकाण्ड में पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध

रुद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। पार्षद प्रकाश सिंह धामी हत्याकांड में पुलिस ने एक संदिग्ध हिरासत में लिया है उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उससे फरार संदिग्धों के मामले में जानकारी मिलने की संभावना है। बता दें कि 12अक्टूबर की सुबह अग्रसेन अस्पताल समीप निवासी पार्षद प्रकाश सिंह धामी की अज्ञात बदमाशों ने घर में घुस कर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से हत्यारोपियों तक पंहुचने के लिये दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रेें के मुताबिक पुलिस को शहर के फरार संदिग्धों की तलाश है और उनकी गिरफ्तारी को यूपी समेत कई जगहों पर कार्रवाई दबिशें दी, मगर वह पुलिस के हाथ नहीं लगे। सूत्रें की माने तो पुलिस को पार्षद हत्याकांड को अंजाम देने में
वाले बदमाशों में से एक संदिग्ध हत्थे भी चढ़ गया है। उससे हुई पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। इसी के आधार पर फरार संदिग्धों की तलाश में हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को उससे फरार संदिग्धों की जानकारी मिलने की संभावना है। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिये हैं कि जल्द ही धामी हत्याकाण्ड का खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *