February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़कों की दुर्दशा को लेकर कांग्रेसियों ने किया हवन यज्ञ

गदरपुर । जिला पंचायत गिरधरनगर क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा को लेकर जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह के निवास स्थान खेमपुर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रदेश कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीत ग्रोवर के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों एव ग्रामीणों ने मिलकर हवन कर प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार के लिए ईश्वर से सद्बु(ि की मांग की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर ने कहा यह हवन विशेष रूप से तीन समस्याओ के मद्देनजर किया गया है जिसमे सड़को की जर्जर हालात व बदहाली, युवाओ की बेरोजगारी एव किसानों की बदहाली को सुधारने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा ईश्वर प्रदेश सरकार में बैठे सूबेदारों को सद्बु(ि दे। उन्होंने कहा एक ओर तो केंद्र सरकार में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों पर काला कानून लागू कर किसानों की बदहाली कर रहे है। पहले तो किसान कर्जे से दबकर आत्महत्या करने पर मजबूर होता था लेकिन अब जो थोड़ी बहुत फसल किसान पैदा कर रहा है जिसको बेच नही पा रहा और दर दर की ठोकरे खा रहा है। भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि देश के अन्नदाता चलाने वाला किसान खुद भूखे पेट सोने को विवश होने जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में युवाओ की बेरोजगारी इस कदर बढ़ चुकी है कि आज युवा गुनाहों की राह पर जा रहा है। वही अगर प्रदेश सरकार की बात की जाए तो पूरे प्रदेश के साथ साथ विशेषकर गदरपुर विधान सभा क्षेत्र की सड़कों की हालत बद से बत्तर हो चुकी है। इस अवसर पर क्षेत्र की सड़को की बदहाल हालात और बढ़ती बेरोजगारी से परेशान दर्जनों युवाओ ने प्रीत ग्रोवर के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ भी थामा। प्रीत ग्रोवर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जो काला बिल किसानों पर थोप दिया है उसके विरोध में महामहिम राष्ट्रपति हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिसमे सैकड़ो किसानों द्वारा हस्ताक्षर कर बिल वापिस लेने की मांग को उठाया जायेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम सिंह, शिव चरण सिंह, हरजिंदर सिंह, हरदीप सिंह, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सोशल मीडिया युवा कांग्रेस किशोर हालदार, युवा कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष विशाल मक्कड़, टेक चंद कंबोज, गुरनाम सिंह, मनु चैधरी, शिवम बेहड़, मंगत राम बत्रा, कृष्ण लाल, लाल सिंह, धर्मवीर सिंह, मनोहर लाल, भजन लाल, सुखदेव लाल, दीपक कुमार, प्रेम सिंह, सतपाल सिंह, दीपक कुमार, अशोक भांबरी, भीम ठुकराल, सोहन सिंह, रवीश कुमार, संगम बत्रा, संतोष सिंह, वेद प्रकाश, सुखदेव सिंह, बिशन सिंह, अशोक कुमार, श्याम सिंह , अमित ठुकराल, उत्तम चंद, बूटा राम, कुनाल ग्रोवर, अंजुम देवी, वंदना, सरस्वती देवी, जमुना देवी, सुहानी पूजा, जागरण सिंह, बनवारी लाल, ओमप्रकाश, धर्मवीर सिंह एवं सोनू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *