Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मां ज्वाला जी की ज्योति का गाजे बाजों के साथ हुआ स्वागत

रूद्रपुर। श्री दुर्गा यात्रा समिति दुर्गा मंदिर के तत्वाधान में मां ज्वाला जी से लायी गयी मां ज्वाला जी की पावन ज्योति का रुद्रपुर पंहुचने पर श्र(ालुओं ने गाजे बाजों और भजन कीर्तन के साथ स्वागत किया। ज्वाला जी की ज्योति का सबसे पहले अंबाला में हैप्पी के निवास पर ज्योति का स्वागत किया गया। फिर काशीपुर में दिनेश मावे वालों के यहां स्वागत हुआ और लंगर की व्यवस्था की गई। इसके बाद जाफरपुर में स्व दुलचंद के परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया और सबको वितरित किया गया। तत्पश्चात एम बी प्लाईवुड में हरिचंद मिîóा के परिवार द्वारा स्वागत किया गया और पूजा की गई। शाम को गल्ला मंडी में दुर्गा मंदिर सभा से रेणु अरोरा ,किशन नारंग, गुरुशरण बब्बर ,सुभाष खंडेलवाल राजीव गंभीर और निगम मेयर रामपाल सिंहजी ,देवभूमि व्यापार मंडल के विकास शर्मा जी और व्यापार मंडल के महामंत्री हरीश अरोरा द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात पांच मन्दिर में भी ज्वाला जी की ज्योति का स्वागत किया गया। इस दौरान सभा के अध्Õक्ष नंद लाल भुîóी महामंत्री महेश बब्बर ,विजय जग्गा ,राकेश सुखीजा ,सुरेश जग्गा आदि थे। उसके बाद दुर्गा मंदिर में माँ ज्वाला जी की ज्योति का स्वागत हुआ और वही पर 9 दिन के लिए ज्योति को विराजमान किया गया। संयोजक वेद ठुकराल द्वारा बताया गया कि दूसरे नवरात्र पर माता का जागरण होगा। यात्रा में महंत राजीव ठक्कर ,संयोजक वेद ठुकराल , पवन गाबा पल्ली,विक्की कक्कड़ ,विपिन अरोरा ,नजीर सिंह ,आशिष गंगवार ,प्रिया गंगवार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *