February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

व्यापारियों में खौफ–चार मंजिला बिल्डिंग तोड़ने का ठेका दिया 1-5 लाख में

रूद्रपुर। नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का खौफ अब व्यापारियों के सिर पर इस कदर छा गया है कि अब तक तो यह सुना जाता था कि लोग बिल्डिंग निर्माण का ठेका कई लाख में देते हैं लेकिन जिस प्रकार से हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की टीम अतिक्रमण को रौंदती जा रही है उसको देखते हुए एक भवन स्वामी ने अपनी नवनिर्मित चार मंजिला बिल्डिंग को तोड़ने का ठेका लगभग 1-5 लाख में दे दिया है। पिछले कई दिनों से शहर में अतिक्रमणहटाओ अभियान जारी है जिसकी जद मेंशुरूआती दौर में दुकानों के बाहर बने फुटपाथ आये थे लेकिन जब नगर निगम की टीम ने गलियों में प्रवेश किया तो उसकी जद में बड़ी बड़ी बिल्डिंगें आने लगीं और उन्हें जेसीबी मशीन के जरिए ध्वस्त कर दिया गया। ऐसा ही शहर की एक गली में पिछले कई माह से चार मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया गया था जो अभी भी जारी था लेकिन जैसे ही नगर निगम की टीम उस गली में पहुंची तो उस भवन स्वामी ने अपनी नवनिर्मित चार मंजिला इमारत को तोड़ने का ठेका 1-5 लाख में दे दिया जिससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि नगर निगम की इस कार्रवाई का खौफ शहर के व्यापारियाें पर किस कदर छा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *