Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर..प्रकाश धामी की हत्या का जल्द खुलासा कर सकती है पुलिस,कार से किच्छा की ओर फरार हो गए थे

रुद्रपुर। भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी को दिन दहाड़े गोलियों से भूनने वाले हत्यारों के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लियया है। पुलिस जल्द ही हत्याकाण्ड का खुलासा कर सकती है। गौरतलब है कि सोमवार सुबह कार सवार बदमाशों ने भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की अग्रसेन अस्पताल के पास स्थित घर में घुसकर हत्या कर दी थी। पार्षद को गोलियों से भूनने के बाद हत्यारे आई-20 कार से किच्छा की ओर फरार हो गए थे। मामले में पार्षद के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्यारोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए पुलिस की सात टीमें जिले के साथ ही उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हत्या के कारणों को जानने के लिए तार से तार जोड़ रही थी। साथ ही 70 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ भी की जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक छह दिन से हत्यारोपितों की तलाश में जुटी पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। कार बरामद होने के बाद पुलिस हत्यारोपितों के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस टीमें हत्यारोपितों की धरपकड़ के लिए जिले के साथ ही अन्य राज्यों में दबिश दे रही है। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि हत्या से जुड़े कुछ अहम सुराग पुलिस को मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिसकाम कर रही है। पुलिस जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगाकर हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *